लॉकडाउन: कल से खुल जाएगी एशिया की सबसे बड़ी मंडी, ये शर्तें रहेंगी लागू

लॉकडाउन: कल से खुल जाएगी एशिया की सबसे बड़ी मंडी, ये शर्तें रहेंगी लागू

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। सभी लोग अपने घरों में कैद है। इस बीच दिल्लीवासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल कल से आजादपुर मंडी 24 घंटे खुली रहेगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सब्जियां और फल बेचे जाएंगे। उसके बाद रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार में ट्रकों के आवाजाही की अनुमति होगी। मंडी में हर 4 घंटे में 1000 लोगों के प्रवेश की अनुमति होगी।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

प्रशासन के इस फैसले के बाद अब व्यापारी 21 अप्रैल से सब्जियों और फलों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। इसके पहले एक व्यापारी को एक दिन में एक ट्रक से अधिक सामान मंगवाने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, आजादपुर मंडी में कामकाज के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और आने-जाने वालों को सैनिटाइज करने का काम जारी रहेगा. इसकी पूरी व्यवस्था की गई है।

एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी कही जाने वाली आजादपुर मंडी में 21 अप्रैल से 24 घंटे कारोबार होगा। मंडी में सुबह 1000 टोकन वितरित किए जाएंगे. इन टोकन के साथ मंडी में जाने की इजाजत होगी। इसके चार घंटे के बाद दोबारा एक हजार टोकन दूसरे व्यापारियों को दिए जाएंगे। इसी प्रकार हर तीन घंटे के बाद एक-एक हजार टोकन दिए जाएंगे जबकि अपना काम खत्म कर चुके व्यापारी अपना टोकन जमा कराते रहेंगे, जिसे बाद में दूसरे व्यापारियों को दिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना से मेडिकल स्टाफ भी नहीं है सुरक्षित, मुम्बई के भाटिया अस्पताल के 11 स्टाफ हुए संक्रमित

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।